REAL TRUTH ABOUT LIFE (IN HINDI) हमारी जिंदगी का सबसे कड़वा सच आज का टॉपिक शुरु करने से पहले मैं आपके 10 सेकंड लेना चाहूंगा अब आप यह सोचिए कि आपकी जिंदगी का सबसे ज्यादा कड़वा सच क्या है ऐसी कौन सी चीज है जिसे सोचकर आपका दिल दहल जाता है। तो आज मैं आपके सामने जिंदगी की सबसे कड़वी सच्चाई लेकर आया हूं हर किसी की जिंदगी में कुछ अलग सी घटनाएं होती हैं कुछ अलग से अनुभव होते हैं सबकी जिंदगी अलग अलग होती है लेकिन फिर भी सबकी जिंदगी में एक चीज सामान्य होती है और वह सच्चाई है "मौत" यह वह सच्च है जिसे हर कोई जन्म लेने के बाद भूल जाता है वह भूल जाता है कि जब से उसने जन्म लिया है तब से उसका पीछा कोई कर रहा है और वह मौत है यह तो सच है दोस्तों कि जिसने भी इस पूरे ब्रह्मांड में जन्म लिया है वह एक ना एक दिन जरूर खत्म होगा आपको अपने जीवन के अनूभव से कुछ और सच लगे या ना लगे लेकिन सबके जीवन के अनुभव से एक चीज तो सच है कि मौत मौत तो आनी ही है । आप सब ने महात्मा बुद्ध के बारे में तो सुना या पड़ा होगा उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ एक बार मौत देखी और वही से...