REAL TRUTH ABOUT LIFE (IN HINDI)
हमारी जिंदगी का सबसे कड़वा सच
आज का टॉपिक शुरु करने से पहले मैं आपके 10 सेकंड लेना चाहूंगा अब आप यह सोचिए कि आपकी जिंदगी का सबसे ज्यादा कड़वा सच क्या है ऐसी कौन सी चीज है जिसे सोचकर आपका दिल दहल जाता है। तो आज मैं आपके सामने जिंदगी की सबसे कड़वी सच्चाई लेकर आया हूं हर किसी की जिंदगी में कुछ अलग सी घटनाएं होती हैं कुछ अलग से अनुभव होते हैं सबकी जिंदगी अलग अलग होती है लेकिन फिर भी सबकी जिंदगी में एक चीज सामान्य होती है और वह सच्चाई है "मौत" यह वह सच्च है जिसे हर कोई जन्म लेने के बाद भूल जाता है वह भूल जाता है कि जब से उसने जन्म लिया है तब से उसका पीछा कोई कर रहा है और वह मौत है यह तो सच है दोस्तों कि जिसने भी इस पूरे ब्रह्मांड में जन्म लिया है वह एक ना एक दिन जरूर खत्म होगा
आपको अपने जीवन के अनूभव से कुछ और सच लगे या ना लगे लेकिन सबके जीवन के अनुभव से एक चीज तो सच है कि मौत मौत तो आनी ही है । आप सब ने महात्मा बुद्ध के बारे में तो सुना या पड़ा होगा उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ एक बार मौत देखी और वही से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया । दोस्तो मौत की परिभाषा यह होती है कि जो हमें जीवन दिया गया था वो समाप्त हो गया यह जीवन एक आवसर है और यह दुनिया examination hall । मौत कभी भी कहीं भी आ सकती है उसका कोई समय नहीं होता । और एक रहस्य कि बात यह है कि जब से यह सृष्टि बनी है तब से यह भी अपने विनाश की ओर चल रही है। जो कुछ भी उत्पन हुआ है उसकी समाप्ति जरूरी है। दोस्तो मैं बस आपको यह बताना चाहता हू कि सब कुछ करे जिंदगी में लेकिन खुद को जिए क्युकी आजकल लोग अपने आप को ही भूल चुके हैं रोजमर्रा कि जिंदगी में व्यस्त हैं अपने लिए जरूर जिए ओर हमेशा खुश रहिए ओर celebration करिए और हमेशा जरूरत मंद कि मदद करे
और अहंकार को अपने जीवन से निकाल दीजिए मौत ने बड़े बड़े लोगो का अहंकार तोड़ दिया। परमात्मा के प्रति हमेशा अपना आभार प्रकट करे
Be gratefull 
Alwayes stay aware and think postive




Comments
Post a Comment